फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ऑटो सवार सेवानिवृत शिक्षक की जेब काटकर 70 हजार ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पौत्री की फीस जमा करने के लिए घर से निकले ऑटो सवार सेवानिवृत शिक्षक की जेब काटकर टप्पेबाज ने 70 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पाली-शाहाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह पीड़ित के साथ टप्पेबाजी हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव निवासी रामनाथ सेवानिवृत शिक्षक हैं। रामनाथ के मुताबिक, पौत्री पूर्णिमा हरदोई शहर के एक कॉलेज में जेएनएम की पढ़ाई कर रही है। उसकी फीस जमा होनी थी। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे वह शहर जाने के लिए घर से निकले थे। उनकी जेब में 70 हजार रुपये थे। वह पाली से शाहाबाद जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गए। ऑटो में पहले से एक युवक बैठा था। रास्ते में दो सवारियां और बैठ गईं।
परेली गांव के पास ऑटो रुका और उसमें से एक युवक उतर गया। उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने अपनी जेब देखी। उन्हें जेब कटी मिली। जेब से 70 हजार रुपये भी गायब थे। रामनाथ ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रास्ते के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


कुंडल नोचने की घटना का नहीं हो पाया अब तक खुलासा
थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास 29 अक्तूबर को बेहटा गोकुल थाने के रुढिया खेरा गांव निवासी बबली के कुंडल बाइक सवार नोच ले गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। मामले का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें