फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक माह पहले मर चुके शख्स को बनाया गवाह, दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आईजीआरएस के जरिए दर्ज कराई गई शिकायत के निस्तारण में बेनीगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक ने एक माह पहले मर चुके शख्स को बतौर गवाह दर्ज कर दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं स्वतंत्र गवाह के तौर पर उसके बयान दर्ज कर आख्या भी भेज दी। मामले की जानकारी एसपी को हुई तो उन्होंने मर चुके व्यक्ति का बयान लगाकर शिकायत निस्तारण करने वाले उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज कस्बा निवासी बंटू सोनी ने एक शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। शिकायत में पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों समेत चार लोगों पर रंगदारी मांगने, अभद्रता करने आदि का उल्लेख किया था। शिकायत की जांच के लिए बेनीगंज कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम शंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी गई। राम शंकर पांडेय ने शिकायत का निस्तारण करते हुए आख्या भेज दी, लेकिन निस्तारण की प्रक्रिया में स्वतंत्र गवाह के तौर पर सुरेंद्र के बयान दर्ज कर लिए। यही आख्या भेज दी।
विज्ञापन

इसी बीच एसपी केसी गोस्वामी को पता चला कि जिस सुरेंद्र के बयान दर्ज कर शिकायत निस्तारित की गई है उसकी मौत 26 मई को हो चुकी है। प्रकरण की प्राथमिक जांच कर एसपी केसी गोस्वामी ने उपनिरीक्षक राम शंकर पांडेय को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

बेहद गंभीर मामला है। शिकायतों के निस्तारण में कोई हीलाहवाली न करने और मौके पर जाकर ही शिकायत निस्तारित करने के निर्देश मातहतों को लगातार दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी लापरवाही करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। आगे भी अगर कोई ऐसा मामला सामने आया तो निलंबन की कार्रवाई होगी। -केसी गोस्वामी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें