फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पथराव और तोड़फोड़ कर मां बेटी समेत चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। नगर के मोहल्ला सरायमुल्लागंज में कुछ लोगों ने मां-बेटी समेत चार लोगों पर हमला कर दिया। बृहस्पतिवार रात चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सरायमुल्लागंज निवासी राधिका ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 23 दिसंबर को खेत में लकड़ी पड़े होने पर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। 24 दिसंबर की रात पड़ोसी आशाराम, दिलासाराम, रामरहीस और अनंगपाल ने उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर पड़े तख्त को तोड़ दिया। कमरे की खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए। आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाए। ईंट-पत्थर लगने से वह, उनके पुत्र उमेश, दयाराम और पुत्री सीमा को चोटें आईं हैं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने बताया कि चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें