फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए राजमिस्त्री की करंट से मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के पचदेवरा गांव निवासी राजमिस्त्री सरिया सीधी करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे करंट से उनकी मौत हो गई। पास खड़ा युवक भी चपेट में आने से घायल हो गया। उसका इलाज शाहजहांपुर के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

पचदेवरा निवासी उमेश (32) राजमिस्त्री का काम करते थे। रविवार को धर्मपुर निवासी छेदा के यहां काम करने गए थे। मकान बनाने के लिए बीम तैयार की जा रही थी। बीम में लगने वाली सरिया को सीधा करने के दौरान सरिया ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे काम कर रहे राजमिस्त्री उमेश व छेदा का पुत्र हुकुम (27) को करंट लग गया।
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को निजी वाहन से शाहजहांपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उमेश ने दम तोड़ दिया, जबकि हुकुम का इलाज शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पत्नी का नाम फूलन देवी व तीन पुत्री व एक पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें