फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रस्सी से फंदा लगाकर राजमिस्त्री ने की खुदकुशी

विज्ञापन
दिवंगत प्रदीप। - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के साखिन गांव में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार देर शाम हुई घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फॉरेसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। परिजन का कहना है कि राजमिस्त्री मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

साखिन गांव निवासी प्रदीप (35) राजमिस्त्री थे। प्रदीप के छोटे भाई अनुज के मुताबिक शनिवार की देर शाम वह कमरे में चले गए थे। काफी देर तक वह नहीं आए। इस पर कमरे के पास जाकर देखा तो प्रदीप का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दी गई।
मृतक के भाई ने बताया कि एक साल पहले प्रदीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। टड़ियावां थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजन से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें