फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने बाइक सवार को पटका, मौत

विज्ञापन
भजनलाला का फाइल फोटो। - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
अलीगढ़ - पलवल खैर हाईवे पर लवकुश इंटर कॉलेज अंडला के सामने बुधवार शाम सात बजे एक बाइक सवार को सांड़ ने पटक दिया। जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार (49) पुत्र भजनलाल निवासी पीपल गांव उर्फ तरोरा थाना खैर, बुधवार को गांव करसुआ के पास हो रहे मंदिर व दुकान के निर्माण में मजदूरी कर बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में लवकुश इंटर कालेज पास एक सांड़ ने चलती बाइक से उसे पटक दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। अलीगढ़- पलवल खैर हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की सूचना पर खैर थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें