फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्यधिक शराब पीने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के एक ईंट भट्ठे पर अत्यधिक शराब का सेवन करने से दो मजदूरों की हालत बिगड़ गई। इनमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उधर जहरीली शराब पीकर मौत की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर स्थित ईंट भट्ठे पर महोबा जिले के गांव सालग निवासी 25 वर्षीय बाबूलाल पुत्र जियाला व सीताराम पुत्र नंदराम मजदूरी करते थे। बुधवार को शराब पीने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। तत्काल ही वहां मौजूद मजदूर दोनों को निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर सीताराम को मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहरीली शराब पीने से मजदूर की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। इस पर एसओ नरेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मजदूरों के ठेकेदार मनप्यारे ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि दोनों मजदूर कई दिनों से शराब पी रहे थे। अत्यधिक शराब पीने से यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें