फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आईटीआई में बनेगा होल्डिंग एरिया, फल मंडी वाले गेट से बाहर निकलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। धान की आवक बढ़ने के साथ ही नवीन गल्ला मंडी के बाहर जाम लगना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यवस्था बनाई गई है। धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक गल्ला मंडी के मुख्य द्वार से अंदर जाएंगे जबकि यह वाहन फल और सब्जी मंडी वाले गेट से बाहर निकाले जाएंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक 24 घंटे अंदर जा सकेंगे लेकिन निकास का काम सुबह दस से रात दो बजे तक होगा। वाहनों की संख्या अधिक हाेने पर आईटीआई में होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के सर्कुलर रोड पर नवीन गल्ला मंडी है। धान की आवक शुरू हो गई है। सरकारी क्रय केंद्रों पर भले ही किसान न पहुंच रहे हों लेकिन आढ़तों पर धान का ढेर लगा हुआ है। आवक बढ़ने के कारण वाहनों की कतार भी गल्लामंडी से लखनऊ चुंगी तक लग जाती है। इस कारण जाम लग जाता है। एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों का होल्डिंग एरिया आईटीआई मैदान को बनाया गया है। वाहन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार से अंदर जाएंगे और फल मंडी वाले गेट से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें