फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परिवार वाली सरकार को नहीं पता परिवार वालों का दर्द : राजपाल

विज्ञापन
फोटो-32-बैठक में बोलते पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप व अन्य। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे के कटियारी डिग्री कॉलेज में रविवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। बैठक में स्नातक और शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति बनाई गई। सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार बिना परिवार वालों की है। इसलिए परिवार वालों का दर्द यह सरकार नहीं समझती।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है। भाजपा को वोट चोर कहते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हार चुकी है और चोरी से जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी कांती सिंह ने खुद के लिए समर्थन मांगते हुए कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार नहीं दिया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी मानकर मेहनत करें। बैठक में प्रदेश सचिव जगमोहन राजपूत, डॉ. अरुण मौर्य, रहमत अली मोनू, प्रदीप कुशवाहा, नागेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें