फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईवे पर पांच किलोमीटर का सफर 50 से अधिक गड्ढों से होकर

विज्ञापन
फोटो-10- बाईपास से आगे बढ़ते ही धूल में बदला हाईवे का यह हिस्सा। संवाद
विज्ञापन
बांदा। बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महोखर बाईपास से गांव तक करीब पांच किलोमीटर का सफर किसी चुनौती से कम नहीं है। यहां जगह जगह 50 से अधिक गड्ढे हो गए हैं, जिनसे निकलना खतरों भरा है। वाहन चालक बचते हुए यात्रा करते हैं। इस पर वाहनों की आवाजाही से धूल और गर्द का गुबार उड़ता है। राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बांदा से महोखर बाईपास पार करते ही हाईवे की बदहाली शुरू हो जाती है। कई जगह पूरी लेन में गड्ढे होने से वाहन चालकों को दूसरी ओर से निकलना पड़ता है। इससे आमने-सामने वाहनों की भिड़ंत का खतरा बना रहता है। गांव महोखर में सड़क की हालत सबसे ज्यादा खराब है। दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क की गिट्टी उखड़ चुकी है। वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठता है और आसपास के घरों व दुकानों में भर जाता है।


घरों के बाहर पानी का छिड़काव
हाईवे किनारे के दुकानदारों ने धूल से बचने के लिए प्लास्टिक के पर्दे लगा रखे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक नयन बताते हैं कि दिनभर दुकान में धूल आती है। ग्रामीणों को सुबह-शाम घरों के बाहर पानी का छिड़काव करना पड़ता है।
विज्ञापन

-
लीकेज पाइपलाइन ने बढ़ाई मुश्किल
गांव के सामने जल निगम की पाइपलाइन में लीकेज होने से पानी सड़क के गड्ढों में भर रहा है। अक्सर दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। हादसे से बचने के लिए लोग धीमी गति से चलते हैं। इससे जाम लग रहा है।
-

ओवरलोड वाहनों से सड़क खराब
बांदा से फतेहपुर की ओर जाने वाली लेन ज्यादा क्षतिग्रस्त है, जबकि दूसरी ओर की लेन अपेक्षाकृत ठीक है। स्थानीय स्तर पर इसकी वजह ओवरलोड वाहनों की आवाजाही बताई जा रही है। बांदा से फतेहपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन ओवरलोड होते हैं, जबकि फतेहपुर से बांदा की ओर आने वाले वाहन खाली रहते हैं।
-
साढ़े चार किलोमीटर बनेगी सीसी रोड
महोखर बाईपास से गांव तक सड़क खराब है। डामरीकरण से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा था। इसलिए एनएचएआई ने करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क को सीसी रोड में बदलने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और टेंडर भी जारी हो गए हैं। जल्द टेंडर खुलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

-विमल कुमार, रेजीडेंट इंजीनियर, एनएचएआई

फोटो-10- बाईपास से आगे बढ़ते ही धूल में बदला हाईवे का यह हिस्सा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें