सीएसएन कालेज में चल रहे महोत्सव के रंगारंग
कार्यक्रम आयोजित करने को बनाए गए पंडाल पर आपत्ति जताकर भाजयुमो
पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर
डीएम को एक ज्ञापन देकर हिंदू भावनाओं के साथ खिलवाड़ बता इसे रोकने की
मांग की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में
भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि सीएसएन प्रांगण में चल रहे
महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम से राम जानकी मंदिर में सायंकाल की पूजा
अर्चना में जो व्यवधान हो रहा है, इससे बहुसंख्यक हिंदू समाज की आस्था और
भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही
हैं। हरदोई महोत्सव के नाम पर न तो हरदोई की लोक कला और संस्कृति पर आधारित
कोई कार्यक्रम हो रहे, जिससे लोगों को अपनी संस्कृति व परंपरा की जानकारी
हो सके। उन्होंने हरदोई महोत्सव में लगाए गए शुल्क को भी तत्काल हटाने की
मांग की।
ताकि आम जनमानस वहां तक पहुंच सके और महोत्सव को देख सके। इस
दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार
प्रदर्शन किया तथा डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पास से स्टेज
को दूर करने एवं शुल्क माफ करने की मांग की।
इस मौके पर अर्जुन सिंह
चंदेल, महेंद्र सिंह यादव, अनुराग मिश्रा, नीरज मिश्रा, आलोक गुप्ता, केशव
अवस्थी, राजीव पाल, राहुल मौर्य, रामचंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद थे।