फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: वाहन की टक्कर से खेत जा रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी-शाहाबाद मार्ग पर सोमवार रात पैदल जा रहे किसान को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी प्रेम सिंह (58) खेती करते थे। खेत में इन दिनों तरबूज और खरबूजे की फसल है। फसल की रखवाली करने के लिए वह रात में खेत पर ही सोते थे। सोमवार रात 11 बजे वह गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सैतियापुर ईंट भट़्ठे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने उन्हें पहचान लिया और जानकारी परिजनों को दी। छोटे भाई भोला सिंह ने बताया कि प्रेम सात भाई-बहनों में सबसे बड़े और अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें