फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शराब पीकर आए युवक ने पत्नी और पिता को पीटा फिर फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के भगवारा गांव में मंगलवार दोपहर बाद युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। मृतक के पिता के मुताबिक, पुत्र शराब का आदी था। पत्नी की अक्सर पिटाई करता था।
विज्ञापन

भगवारा निवासी अमित (34) खेती करते थे। पिता राजकुमार के मुताबिक, सोमवार रात अमित शराब पीकर घर आए थे। उसकी पत्नी शालू ने इस पर नाराजगी जताई तो उसकी पिटाई कर दी। वह खुद शालू को बचाने गए तो अमित ने उन्हें भी पीट दिया। मंगलवार दोपहर अमित अपने कमरे में चले गए। इसके बाद वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो राज कुमार कमरे की तरफ गए। कमरा अंदर से बंद होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अमित रस्सी के फंदे से लटक रहे थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।
कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरावाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने लिए। परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का पता चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें