अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक दर्जन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुरसा
थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़िया के पास सवारियों से भरा अनियंत्रित टेंपो
पलट गया, जिससे टेंपो सवार राजेश (35) पुत्र शिवलाल निवासी भदेउरा थाना
सुरसा, शहर कोतवाली के फर्दापुर निवासी रचना (25) पत्नी कैलाश, पिहानी थाना
क्षेत्र के बउली निवासी गुड्डी (45) पत्नी राजाराम और शहर कोतवाली क्षेत्र
के चौहान थोक निवासी ओम प्रकाश (45) पुत्र तौले गंभीर रूप से घायल हो गए।
हालत गंभीर होने पर चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा
टेंपो पर सवार छह अन्य यात्रियों को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार कर
घर भेज दिया। टेंपो धनिका पुर से हरदोई आ रहा था। उधर, कछौना थाना क्षेत्र
के समसपुर निवासी किशन तिवारी (40) पुत्र रामऔतार और पुत्तू लाल (50) पुत्र
उल्ला सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
गया।