फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, सोलह लोग घायल

Sat, 21 Feb 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी क्षेत्र में नीलगाय से एक बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से घर में कोहराम मच गया। उधर, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 15 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, पिहानी थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी रामू (28) पुत्र राजेंद्र और शिवम् (18) पुत्र उदय भान बाइक से बखरिया से पिहानी जा रहे थे। गांव के कुछ दूरी पर बाइक नीलगाय से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर चिकित्सक ने रामू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामू के एक तीन साल का पुत्र राजन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 14 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, पिहानी थाना क्षेत्र में हरदोई-पिहानी मार्ग पर शनिवार की सुबह कार खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इससे जनपद लखीमपुर के थाना व ग्राम मितौली निवासी प्रतीक गुप्ता (17) पुत्र राजीव गुप्ता।

गिरीश गुप्ता (31) पुत्र शिवकुमार गुप्ता, प्रगति गुप्ता (15) पुत्री राजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता (36) पुत्र शिवकुमार गुप्ता, अनिल कुमार (18) पुत्र राकेश कुमार, सरिता गुप्ता (32) पत्नी राजीव गुप्ता, ज्ञान प्रकाश (12) पुत्र राजीव गुप्ता, गाड़ी चालक बबलू (35) पुत्र राम कुमार निवासी धानीपुर मितौली लखीमपुर।

पिहानी क्षेत्र के ग्राम पंडरेवा किला निवासी अरुण गुप्ता (10) पुत्र रामकृष्ण गुप्ता गंभीर रूप में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से ज्ञान प्रकाश को हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वह लोग शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

वहीं से सभी वापस घर जा रहे थे। इधर, कछौना क्षेत्र के ग्राम अंबेडकर नगर निवासी सुरेंद्र (20) पुत्र दीनदयाल, जनपद सीतापुर के थाना पिसवां के ग्राम हुसनपुर निवासी सोनू सिंह (18) पुत्र शत्रोहन सिंह, इसी क्षेत्र के ग्राम देवगन निवासी अजय सिंह (22) पुत्र भन्नू सिंह सड़क हादसों में घायल हो गए।

उध्ार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र ठकुरी, राजेश (20) पुत्र राजाराम व एक अज्ञात 22 वर्षीय युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें