नैमिष से चलकर चौरासी कोसी परिक्रमा कर रहे संतों का
दल जिले के दूसरे पड़ाव में कोथावां पहुंच गया है। इन संतों के लिए
प्र्रशासन क ी ओर से भी कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
चौरासी
कोसी परिक्रमा दल के अध्यक्ष पहला आश्रम के महंत भरतदास जी महाराज अपने दल
के साथ शनिवार को हत्याहरण तीर्थ में स्नान करके शनिवार को कोथावां नगवां
पहुंचे। इसी के साथ दल की सुरक्षा को पुलिस तथा पीएसी भी तैनात कर दी गई
है।
प्रशासन की ओर से साधुओं के दल के लिए शुद्ध पेयजल व अन्य सुविधाओं के
लिए पानी के एक दर्जन से अधिक टैंक लगवाए गए हैं। संताें के लिए आस पास के
लोगों ने भी भंडारे का आयोजन किया।
दल अध्यक्ष महंत भरतदास ने बताया कि वह
इन व्यवस्थाआें से संतुष्ट हैं और वह अपने दल के साथ रविवार की सुबह उमरारी
पड़ाव को रवाना हो जाएंगे।