फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से होगी गेहूं खरीद

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। एक अप्रैल से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की तैयारी पूरी हो गई है। खरीद करने के लिए 95 सरकारी क्रय केंद्र बनाए जा चुके हैं। अभी कुछ और केंद्र बढ़ाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

गेहूं का समर्थन मूल्य साल 1525 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। सरकारी गेहूं खरीद की नोडल एजेंसी के डिप्टी आरएमओ डीके मिश्रा ने बताया कि खरीद केंद्रों पर एक अप्रैल से ही खरीद शुरू कराने की तैयारियां पूरी हो गई है। खरीद का लक्ष्य एक लाख एमटी के आस पास रहने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि होली को अवकाश के चलते अब कार्यालय 28 मार्च को खुलेंगे। बताया कि वैसे तो आम तौर पर केंद्रों पर गेहूं की आमद 15 अप्रैल के बाद ही शुरू होती है फिर भी सेंटरों का प्रचार प्रसार हो जाए इसके लिए एक अप्रैल से ही सभी सेंटरों को शुरू करने एवं बारदाना, कांटा बांट, बैनर आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देश डीएम ने दिए हैं। प्रमुख रूप से खरीद एजेंसियों में विपणन विभाग, पीसीएफ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें