फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से फुंकी है ओसीबी

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बिजली किल्लत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कछौना। विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते पावर हाउस में लगी मशीनें लगभग छह माह से फुंकी पड़ी हैं। इसके चलते फीडरों को सीधी विद्युत आपूर्ति की जा रही है। डायरेक्ट सप्लाई के कारण कोई दुर्घटना होने पर कोई ट्रिपिंग नहीं ली जा सकती। जिसके चलते बड़ा हादसा होने की आशंका बनी है।
विज्ञापन


लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व से इस पावर हाउस की हालत जर्जर बनी हुई है। मशीनों की खराबी व जर्जर लाइनों के कारण आपूर्ति भी छह से आठ घंटे बमुश्किल हो पा रही है। इस संबंध में जेई राजेश कुमार गौतम ने बताया कि इन मशीनों का स्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। अभी तक विभाग मशीनें उपलब्ध नहीं करा सका। साथ ही तेज हवाओं के चलते विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें