फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में गूंजी किलकारी

Mon, 03 Mar 2025 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई। उदयपुर जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में महिला का प्रसव हो गया। उसने बेटे को जन्म दिया। जानकारी - फोटो : हरदोई। उदयपुर जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में महिला का प्रसव हो गया। उसने बेटे को जन्म दिया। जानकारी पर हरदोई स्टेशन पर ठहराव न होने के बाद भी ट्रेन रोकी गई।
विज्ञापन
फोटो-27-प्रसूता की गोद में नवजात। संवाद
विज्ञापन

स्टेशन पर ठहराव न होने के बाद भी रोकी गई ट्रेन, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। उदयपुर जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में महिला का प्रसव हो गया। उसने बेटे को जन्म दिया। जानकारी पर हरदोई स्टेशन पर ठहराव न होने के बाद भी ट्रेन रोकी गई। यहां पहले से तैनात मिले स्वास्थ्य कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। कुछ देर भर्ती रहने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। दोनों स्वस्थ हैं।
बिहार के समस्तीपुर निवासी पिंकी देवी (37) अपने पति इंदर यादव के साथ हरियाणा के रेवाणी में रहती है। इंदर रेवाणी में ही टायल्स लगाने का काम करता है। पिंकी गर्भवती थी। रेवाणी में पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र के साथ उदयपुर से जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से समस्तीपुर जाने के लिए निकली थी।
विज्ञापन

रविवार भोर में लगभग दो बजे ट्रेन में ही पिंकी का प्रसव हो गया। उसने पुत्र को जन्म दिया। धर्मेंद्र ने इसकी जानकारी टोलफ्री नंबर पर दी। जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। यहां एंबुलेंस और महिला स्वास्थ्य कर्मियों को पहले ही बुला लिया गया था। महिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में यह लोग दूसरी ट्रेन से समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। उक्त ट्रेन का हरदोई में ठहराव नहीं है। हरदोई रेलवे स्टेशन से 9:57 बजे ट्रेन बिना रुके गुजरती है। ट्रेन चार घंटे लेट होने के कारण भोर में लगभग दो बजे पहुंची थी। बीस मिनट तक रुकने के बाद ट्रेन रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें