फोटो-9-निर्वाचन कार्यालय में सूची लेने आए लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव में दावेदारी करने के इच्छुक लोगों की पंक्तियां मतदाता सूची लेने के लिए निर्वाचन कार्यालय के बाहर सोमवार से दिखने लगीं। यह बात और है कि मतदाता सूचियों की बिक्री के दौरान निर्वाचन कार्यालयों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि निर्वाचक नामावलियां जो अंतिम रूप से प्रकाशित की गईं हैं, जिनमें पूरक सूचियां शामिल नहीं हैं उनकी बिक्री निर्धारित रेटों पर निर्वाचन कार्यालय से शुरू की गई।
पहले दिन संडीला, सांडी व हरियावां की मतदाता सूचियों की बिक्री की गई। 16 मार्च को टड़ियावां, कछौना व कोथावां में सूचियों का वितरण किया जाएगा।