फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भाहपुर सपहा में 500 मवेशी की क्षमता वाली गोशाला का 1.22 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

विज्ञापन
फोटो-40-भूमि पूजन करते विधयक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू। संवाद
विज्ञापन
सवायजपुर। भरखनी विकास खंड के भाहपुर सपहा में वृहद गोशाला का निर्माण किया जाएगा। 1.22 करोड़ रुपये से बनने वाली गोशाला का भूमि पूजन सोमवाार को क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अलग अलग गांवों की गोशालाओं से भी इस गोशाला को जोड़ा जाएग। पछोहा के इलाके में गोशाला का निर्माण होने से निराश्रित मवेशियों की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

भाहपुर सपहा में 10.068 हेक्टेयर भूमि पर गोशाला का निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। क्षेत्रीय विधायक के दखल से इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी थी। उत्तर प्रदेश राज्य एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस गोशाला में 500 मवेशी संंरक्षित किए जाने की व्यवस्था रहेगी।
भूमि पूजन के दौरान विधायक ने कहा कि छुट्टा और निराश्रित मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी विधायक ने दिए। भूमि पूजन के दौरान ब्लाक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, कार्यदयी संस्था के अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार, भाजपा नेता रोहित सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें