फोटो-11- कार्तिक। स्रोतः परिजन
फोटो-12- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक कार्तिक के परिजन। संवाद
- माधौगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांव से कुछ दूरी पर खेल रहे बच्चे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी माधौगंज ले गए जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
माधौगंज थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी कुलदीप खेती करते हैं। मंगलवार की देर शाम उनका बड़ा पुत्र कार्तिक (7) बच्चों के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित संपर्क मार्ग के पास खेल रहा था। इस दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से कार्तिक को टक्कर मार दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
इनसेट
बच्चे का होना था विद्यारंभ संस्कार, करना पड़ा अंतिम संस्कार
दुर्घटना में जान गंवाने वाले कार्तिक का विद्यारंभ संस्कार इसी माह होना था। पिता कुलदीप के मुताबिक उसके दो पुत्रों में बड़ा कार्तिक अभी स्कूल नहीं जाता था। इसी माह विद्यालय में दाखिला कराना था, लेकिन दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।