फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक बाइक पर तीन दोस्त, वाहन की टक्कर से एक की मौत

Wed, 16 Apr 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-06- आकाश। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-07- संडीला सीएचसी में मौजूद मृतक के परिजन। संवाद
-घायल दो दोस्तों का नर्सिंगहोम में चल रहा इलाज
-संडीला-अतरौली मार्ग पर मंगलवार रात हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को अतरौली मार्ग पर मंगलवार देर रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में तीनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां से इन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में एक युवक की मौत हो गई। दाे घायलों का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में लखनऊ में चल रहा है।
पडरी निवासी आकाश राजपूत (18) हाईस्कूल का छात्र था। इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है। मंगलवार की देर शाम वह गांव निवासी दोस्त मायाराम (19) व अभिषेक (18) के साथ बाइक से एक शादी में शामिल होने के लिए अतरौली जा रहा था।
विज्ञापन

संडीला-अतरौली मार्ग पर ग्राम मोहम्मदपुर के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने तीनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ ले जाते समय रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया। मायाराम व अभिषेक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें