फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर भरी रफ्तार सीमेंट के पाइप से टकराकर नाले में पलटी कार

विज्ञापन
फोटो-14- दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
हरपालपुर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार कार सीमेंट के पाइपों से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सेढ़ा नाले में जा गिरी। घटना में दो बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली के कनकापुर गांव निवासी मोहित मिश्रा (30) शनिवार रात कानपुर से अपनी दवा लेकर कार से गांव वापस जा रहे थे। उनके साथ भाई कुलदीप (35), कुलदीप की पत्नी कोमल (32), पुत्री अंशिका (4), पुत्र यश (6), अरवल थाना क्षेत्र के टिलियापुर गांव निवासी साला संजीव कुमार पांडेय (35) और बघौली थाना क्षेत्र के भेलावां निवासी साढू पुनीत कुमार शुक्ला भी थे। सभी कानपुर से वापस आ रहे थे।
इन लोगों ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरी। निर्माण पूरा न होने के कारण इकनौरा गांव के पास आवागमन रोकने के लिए सीमेंट के पाइप रखे हैं। कार तेज रफ्तार में होने के कारण सीमेंट के इन पाइपों से टकराकर पास के सेढ़ा नाले में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को परिजनों के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से कुलदीप और संजीव को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें