फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार व्यापारी की मौत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-28- संजीव गुप्ता उर्फ बाबी। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहाबाद। पिहानी मार्ग पर मोहल्ला गढ़ी में गन्ना लदे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उनका साथी घायल हो गया। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। चालक के गिरफ्तार होने की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

शाहाबाद नगर के मोहल्ला खत्ता निवासी संजीव गुप्ता उर्फ बॉबी (45) रेडीमेड कपड़ाें की दुकान चलाते थे। बुधवार दोपहर वह अपने दोस्त बिलालपुर निवासी दीपक कुमार उर्फ दीपू (30) के साथ बाइक से आंझी स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान पिहानी मार्ग पर गढ़ी मोहल्ला में गन्ना लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में संजीव गुप्ता की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल दीपक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार में दो पुत्र हैं।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने एक ट्रक खड़ा करवाकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लाेगों का कहना था कि ट्रक चालक की गिरफ्तारी की जाए। हंगामे की सूचना पर पहुंचे सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच पहुंचे कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने दावा किया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक भी पुलिस के कब्जे में होने की जानकारी उन्होंने दी। इस पर परिजन मान गए।

फोटो-28- संजीव गुप्ता उर्फ बाबी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें