फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिनभर छाई रही बादलों की चादर, शाम को बरसे मूसलाधार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मानसून पूरी तरह से अपने रंग में आ चुका है। बीते चार दिनों से मानसूनी बारिश पूरे जिले को सराबोर किए है। शुक्रवार को भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दिन में कई बार हल्की फुल्की बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन बीच में सूरज चमकने से उमस भी रही। हालांकि, शाम को हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया और लोगों को उमस से राहत दी।
विज्ञापन

सुबह से ही काले घने बादलों की वजह से सूरज नहीं निकले। गर्मी कम होने से बाजार में भी रौनक देखने को मिली। हालांकि, बादल छटने से दोपहर में कुछ देर के लिए उमस ने लोगों को परेशान किया। दिनभर की उमस के बाद शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आसमान में घने काले बादल उमड़े और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
झमाझम बारिश होने से जहां राहगीर और बाइक सवार जहां-तहां छिपने को मजबूर हो गए, वहीं इस तेज बारिश ने दिनभर की उमस को पूरी तरह गायब कर दिया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय 97 प्रतिशत और शाम को 79 प्रतिशत आर्द्रता रहने से वातावरण में नमी बनी रही। हवा की रफ्तार दो किलोमीटर प्रति घंटा से चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें