फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्लैब का जाल बांधते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर लोहार की मौत

विज्ञापन
फोटो-03- मनोज। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर खरिका में निर्माणाधीन मकान का स्लैब का जाल बांधते समय मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेहंदर कला निवासी मनोज (35) गांव में रहकर लोहारी करते थे। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के पलिहरा कमलानगर निवासी धर्मपाल सिंह का मकान रसूलपुर खरिका में बन रहा है। सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे मनोज मकान में स्लैब डालने के लिए लोहे का जाल बांध रहे थे। इस दौरान छत के पास से निकली हाईटेंशन लाइन में सरिया छू गई। इस कारण मनोज को करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे मनोज को सीएचसी संडीला में मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। विद्युत निगम के एसडीओ दिवाकर यादव ने बताया कि करंट लगने से युवक की झुलसकर मौत होने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जेई से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें