फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सूजे से किए गए हमले में घायल मजदूर ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
फोटो-31-सत्यपाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के दुलारपुर में बीते तीन नवंबर की रात सूजा से हमला किए जाने में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अधेड़ को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा लिया था। इससे नाराज होकर उसने हमला किया था। घटना के अगले दिन जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब गैर इरादतन हत्या की धाराएं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

दुलारपुर निवासी सत्यपाल (46) चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। गांव का ही ललित भी अपनी मां के साथ चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने बताया कि चंडीगढ़ में ही सत्यपाल और ललित की मां के बीच नजदीकियां हो गई थीं। इसका पता चलने पर ललित अपनी मां के साथ गांव वापस आ गया था। सत्यपाल से भी मां से संपर्क न रखने की हिदायत दी थी। बीते दिनों सत्यपाल गांव आया था। यहां आकर उसने ललित की मां को फिर से एक सिम दे दिया था।
दो नवंबर को ललित ने सत्यपाल को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इससे वह नाराज था। तीन नवंबर की शाम लगभग 7:30 बजे ललित ने घर में घुसकर सत्यपाल से गाली-गलौज की। इसके बाद सूजे से उस पर कई वार कर दिए। घटना में गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए थे। यहां उपचार के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मृतक की मां उर्मिला की शिकायत पर तीन नवंबर को आधीरात के बाद ही जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी भी जेल में है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें