फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीएम ने हरदोई को बताया तीर्थ क्षेत्र, सीएम बोले यह भक्त प्रहलाद के उद्धार की नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण के दौरान आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के पौराणिक और धार्मिक महत्व का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने जनपद को तीर्थ क्षेत्र बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे भक्त प्रहलाद के उद्धार और नृसिंह व वामन अवतार की पवित्र धरती कहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन की शुरुआत में ही जनपद के धार्मिक गौरव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह भक्त प्रहलाद और नृसिंह अवतार की नगरी है। मां गंगा के आशीर्वाद से यह भूमि अभिसिंचित है और श्रीहरि विष्णु के भक्त प्रहलाद का उद्धार यहीं हुआ था। नृसिंह और वामन अवतार का संबंध भी इसी धरती से है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां मां गंगा की कृपा का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। कुछ ही दूरी पर प्रवाहित मां गंगा के आशीर्वाद से यह क्षेत्र किसी तीर्थ से कम नहीं है। प्रधानमंत्री ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखे जाने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी और जनता को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। मां गंगा के आशीर्वाद से ही उत्तर प्रदेश को यह एक्सप्रेस-वे का वरदान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें