फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे सेवानिवृत्त टीचर

Wed, 29 Aug 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिस विभाग की सेवा में उम्र लगा दी उसी विभाग के अधिकारी अब सेवानिवृत्त टीचरों का अपमान कर रहे हैं। मंगलवार को सेवानिवृत्त टीचरों के साथ ऐसा ही हुआ। पूर्व सूचना पर अपनी समस्याओं को लेकर सेवानिवृत्त टीचर धरने पर बैठे। बीएसए कार्यालय में मौजूद नहीं थे और वित्त एवं लेखाधिकारी ने उनसे मिलने से मना क र दिया।
विज्ञापन

परेशान टीचरों ने डीएम को ज्ञापन के साथ शिकायत की है। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैनर तले सेवानिवृत्त टीचरों ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। जिला संयोजक रामविलास सिंह कुशवाहा ने बताया कि इसके लिए 18 अगस्त को सूचना दी गई थी, पर मंगलवार को वह लोग जब धरने पर बैठे तो बीएसए मौजूद नहीं थे। हालांकि वित्त एवं लेखाधिकारी मौजूद थे तो सेवानिवृत्त टीचर धरने पर बैठ गए। दोपहर तक सभी धरने पर बैठे रहे और कार्यालय में मौजूद वित्त एवं लेखाधिकारी से ज्ञापन लेने का अनुरोध किया।
सेवानिवृत्त टीचरों का आरोप है कि 12.45 बजे लेखाधिकारी ने मिलने से मना कर अगले दिन आने की बात कही खुुद को नहीं मिले और किसी अधिकारी को भी नहीं भेजा। विभाग के अधिकारियों की उपेक्षा पर धरने पर बैठे टीचरों ने डीएम से शिकायत की और कई समस्याओं में पेंशन भुगतान, एरियर भुगतान, कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के काम पर रोक समेत 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें