फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरसी आग पारा 40 डिग्री के पास

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मई के शुरुआती दिनों में ही मौसम ने अपने कड़क तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अभी मई का दूसरा सप्ताह ही शुरू हुआ है और पारे का स्तर 40 डिग्री पहुंच गया है। इतना ही नहीं रात में भी तापमान 35 डिग्री के आस पास रहने से दिन, शाम और रात के समय में भीषण गर्मी होने लगी है। इससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन

अहम बात यह है कि एक ओर चिलचिलाती धूप से जहां लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ गर्म हवाओं के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। बुधवार को लोगों को आसमान से आग सी बरसती महसूस हुई। ध्यान रहे कि अप्रैल में मौसम के तेवर कभी गर्म तो कभी नर्म रहे जिससे लोगों को रात के समय में गर्मी से कुछ राहत रहती थी। अप्रैल में जहां तापमान का न्यूनतम स्तर 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। अब सुबह के नौ बजते बजते तेज धूप छाने लगती है और दोपहर 12 बजे तक तपिश तेज हो जाती है। धूप से बचने के लिए लोग जहां छातों आदि का सहारा ले रहे है वहीं लपट से बचने के लिए चेहरों पर कपड़े लपेट रहे हैं। मौसम वेधशाला के प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि आज तापमान का अधिकतम स्तर 39.5 तथा न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्जं किया गया। उन्होंने बताया कि मौसम के तेवर काफी कड़क है पारे का स्तर काफी ऊपर जाने की संभावनाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें