फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में आग की सूचना पर हड़कंप

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ रोड स्थित तोमर नर्सिंग होम में बुधवार दोपहर आग लगने की सूचना पर भगदड़ मच गई, तीमारदार मरीज लेकर भागने लगे। बाद में पता चला कि फिजियोथिरैपी सेंटर में रखे बैग्स को खुला छोड़ देने के कारण धुआं भर गया था और उसी से ऐसा हुआ।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में रोजाना की तरह मरीजों की भीड़ भाड़ थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे एकाएक धुआं सा भर गया। कुछ तीमारदार आग लग जाने की सूचना पर अपना मरीज लेकर भाग खड़े हुए। तीमारदारमरीजों को खुले स्थान पर लेकर भागे। इस बीच अस्पताल प्रशासन को जानकारी मिली तो अग्निशमन सिलेंडरों को खोल दिया गया, जिससे धुआं और बढ़ गया। करीब आधा घंटा बाद पता चला कि कहीं पर आग नहीं लगी है। फिजियोथिरैपी सेंटर पर सिकाई के लिए रखे गए बैग्स को किसी ने खुला छोड़ दिया, बिजली आ जाने से वह अत्याधिक गर्म हो गया जिससे धुआं उठने लगा। नर्सिंगहोम मालिक डा.आरएस तोमर ने बताया कि बैग्स से सिकाई की जाती है और उससे धुआं उठता है। लेकिन किसी कर्मचारी के धोखे से खुली छूट जाने से बुधवार को यह हो गया। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम में पूरा अस्पताल खाली हो गया। उधर, गलीमत रही कि नर्सिंगहोम में आग नहीं थी। नर्सिंगहोम में करीब दो बजे हुई घटना की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तो फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी न मौजूद होने की बात कही गई। करीब एक घंटे तक यह सब चलता रहा लेकिन किसी ने सुधि तक नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें