फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमांश पर खर्च धन का ब्योरा परखा

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मंगलवार को शासन से आए मुख्य प्राविधिक परीक्षक ने मनरेगा से श्रमांश पर खर्च धन के ब्यौरे की जांच की। अपनी टीम के साथ पहुंचे मुख्य प्राविधिक परीक्षक ने विकास भवन में स्थिति मनरेगा सेल में श्रमांश पर व्यय राशि के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं कायदायी संस्थाओं के अधिकारियों से भी खर्चों की पड़ताल की। साथ ही डीआरडीए परियोजना निदेशक के साथ कोथावां ब्लाक के नजदीक बनी पीडब्लूडी की सड़क की गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में मनरेगा के धन से अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। मुख्य प्राविधिक परीक्षक संतोष कुमार ने यहां आकर अधिकारियों के साथ बैठक की और खर्च के बारे में जानकारी भी ली। मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 09-10 और 10-11 में कराए गए कार्यों की जांच पड़ताल करने के साथ ही परीक्षक को ग्राम पंचायतों का भी निरीक्षण करना था। इसके चलते श्रीकुमार अभियंता व अन्य अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम के साथ विकास भवन पहुंचे। सीडीओ एके द्विवेदी से मिलने के साथ उन्होंने वहीं पर ही कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें पीडब्लूडी, लघु सिंचाई, कृषि विभाग, वन विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली और कार्यों पर श्रमांश के रूप में कितना पैसा खर्चा हुआ है यह भी जाना। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद उन्होंने परियोजना निदेशक श्रीनिवास मिश्र के साथ कोथावां ब्लाक जाकर वहां पीडब्लूडी द्वारा तैयार सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी देखी। हालांकि सड़क निर्माण के संबंध में उन्होंने शासन को रिपोर्ट देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें