फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में तीन बार काटे तार

Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड भरावन के ग्राम गोंडवा में 17 वर्षों के बाद खंभों पर तार और उसमें करंट दौड़ा, लेकिन अभी आपूर्ति आए अधिक समय भी नहीं हुआ कि गांव तक जाने वाले विद्युत तार चोरों की नजरों में चढ़ गए। गोंडवा में सोमवार की रात को एक बार फिर चोरों ने तीन खंभों के तार काट डाले और इस बार कुछ शक विभागीय कर्मियों पर भी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शटडाउन लेने के कुछ देर बाद तार कट जाने की खबर क्षेत्र में चरचा का विषय बनी है। वहीं डेढ़ माह में तीसरी घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवालिया निशान लगा दिया। जिले में विद्युत सामग्री चोरी की घटनाएं अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। खंभों से तार और ट्रांसफार्मर से तेल तो चोरी हो रहा और चोरों की नजरों में अब तो खंभे और ट्रांसफार्मर भी चढ़ चुके हैं। जिस पर फिलहाल लगाम नहीं लग रही है, जबकि विकास खंड भरावन के ग्राम गाेंडवा में तो चोराें की आए दिन बारात निकल रही है। ज्ञात हो कि ग्राम गोंडवा में करीब पांच माह पहले की 17 वर्षों के बाद विद्युत आपूर्ति आई। जिसके बाद एक बार फिर गोंडवा जाने वाली विद्युत लाइन चोरों का शिकार होने लगी।
दो सितंबर और फिर 10 अक्तूबर को चोरी में करीब 12 सौ मीटर तार चोरी होने के बाद सोमवार की रात को एक फिर चोरों ने तीन खंभों के तार पर हाथ साफ कर दिया। हालांकि, अबकी एक फोन कॉल कई राज भी खोल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा कि सोमवार की रात को तार चोरी होने से पहले एक मोबाइल नंबर से विद्युत कर्मी का नाम बताकर शटडाउन लिया गया और उसके बाद तीन खंभों के तार चोरी हो गए। जिसके बाद से अब मोबाइल नंबर बंद आ रहा और जिस कर्मी का नाम बताया गया उसने भी मौजूदगी से इंकार किया है। फिलहाल यह तो विभागीय जांच का विषय है, पर एक बार फिर से गांव में अंधकार छा गया है। वहीं पुलिस इस मामले में अभी भी निष्क्रिय बनी हुई है। जेई ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें