फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री देंगे समाजवादी पेंशनरों को पहली किस्त

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए अब जरूरतमंदों को अधिक इंतजार नहीं करना होगा। पात्रों के सीबीएस खाते में धनराशि स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। अगले माह मुख्यमंत्री राजधानी से पेंशन की पहली किस्त भेजकर योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद जिलों में शुरुआत होगी। जिले में समाजवादी पेंशनराें को प्रभारी मंत्री पहली किस्त देंगे। ऐसे में पात्रों की फीडिंग से लेकर एनआईसी में अपलोडिंग की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीबों को दी जाने वाली पेंशन की धनराशि में इजाफा कर दिया है। अब पात्रों को प्रति माह 500 रुपये के हिसाब से प्रति छमाही तीन हजार रुपये मिलेेंगे। हर साल पेंशन राशि में 50 रुपये का इजाफा होगा। अधिकतम धनराशि 750 रुपये तक रहेगी। जिले में कुल 80914 पात्रों को पेंशन देने का लक्ष्य है। पेंशन के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदनों का सत्यापन भी हो चुका है। फीडिंग व एनआईसी पर अपलोडिंग का कार्य प्रगति पर है। बताया गया कि मुख्यमंत्री 5 नवंबर को राजधानी में पेंशन योजना का शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद 10 नवंबर तक जिलों में भी पेंशन योजना शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल प्रभारी मंत्री के आगमन का कोई कार्यक्रम नहीं आया है। इस बीच पात्रों की फीडिंग और एनआईसी पर अपलोडिंग का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें