फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभ का बजट पारित

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। पालिका परिषद बोर्ड की बैठक मेें सोमवार को आय-व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन ने दीपावली पर्व पर नगर में सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लेखाधिकारी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने वर्ष 14-15 का पुनरीक्षित बजट पेश करते हुए सदस्यों को कई मदों से होने वाली पालिका की आय व व्यय की ब्योरा देते हुए बताया कि गृहकर, जलकर, जलमूल्य किराया, लाइसेंस, विविध राज्यवित्त अनुदान, 13वें वित्त अवस्थापना निधि व अन्य मदों से 20 करोड़, 94 लाख 36 रुपये की आय होने की संभावना है, जबकि स्वास्थ्य विभाग, पार्क की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, मार्ग निर्माण व अन्य मदों मेें 20 करोड़ 89 लाख 60 रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है, जिसे सर्वसम्मति में सदस्यों ने पारित कर दिया।
सभासदों ने मांग की कि हर वार्ड में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जाए, ताकि वार्डों को साफ सुथरा बनाया जा सके। लंबित मानचित्रों पर भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन आसिफ खां बब्बू ने स्वास्थ्य निरीक्षक विवेक को तलब कर चेतावनी दी दीपावली पर्व पर नगर क्षेत्र में कहीं गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम मंशाराम वर्मा, सभासद शब्बर खां, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, हमीद खां, तारिक खां, वासू वर्मा, जमील खां, संजय त्रिपाठी, इक्तेदार खां, अजहर मसूद, प्रेमपाल, देवेंद्र कुशवाहा, सीमा अवस्थी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें