फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दागे गोले!

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस लाइन परिसर शुक्रवार की सुबह गोलों की आवाज व धुएं से भर गए। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी हथियार को लेकर दौड़ रहे थे और अपनी पोजिशन ले रहे थे। लोगों ने देखा तो भौचक रह गए और जब बाद में पता चला कि मार्कड्रिल थी तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में दंगे आदि की स्थित से निपटने को शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन में एसएसपी गोविंद अग्रवाल, एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय और एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में मार्क ड्रिल कराई गई। इस मौके पर बलवे के दौरान पुलिस कर्मियों को पोजिशन लेने, आंसू गैस, टीयर गैस, रबर की गोलियों का प्रयोग करने आदि का अभ्यास कराया गया। पुलिस लाइन में पुलिस कर्मी दो घंटे तक बलवा से निपटने का अभ्यास करते रहे। एएसपी, सभी सीओ मार्क ड्रिल में पुलिस कर्मी के पास पहुंच कर उनको दिशा निर्देश दे रहे थे और उनकी शंकाओं का समाधान कर रहे थे।
एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों की वर्दी का निरीक्षण किया और सलीके से रखने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष कासिमपुर वीपी यादव ने बलवे के दौरान की जाने वाली सावधानी बरतने के विषय में विस्तार से पुलिस कर्मियों को जानकारी दी। सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह ने बलवे के दौरान हथियारों के प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में बताया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ एसओ और उनके चार-चार हमराही मार्क ड्रिल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें