फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू डायस दिवस पर बताएंगे उपयोगिता

Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देश में संचालित शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को क्रियान्वयन अब यू डायस से प्राप्त आंकड़ों से ही किया जा रहा, जिससे यू डायस की उपयोगिता बढ़ गई है। यू डायस के प्रति लोगों को जागरूक करने को मंगलवार को पूरे जिले में यू डायस दिवस मनाया जाएगा, जिसमें उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत देश भर में संचालित कक्षा एक से 12 तक के परिषदीय, केंद्रीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन स्कूलों के शैक्षिक आंकड़े यू डायस में प्रपत्रों से अंकित किया जाता है, जिसमें स्कूल में मुहैया भौतिक संसाधन, कक्षों की संख्या, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, किचन शेड, विद्युत व्यवस्था, रैंप, लाइब्रेरी का विवरण अंकित किया जाता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्रोत्साहन सामग्री, नामांकन, कक्षावार, जातिवार, आयुवार, पाठ्य पुस्तकों का वितरण, स्कूल बैग, यूनीफार्म का वितरण, स्कूलों में टीचरों की संख्या, स्कूलों को मिलने वाली अनुदान की राशि आदि का विवरण दर्ज किया जाता है।
उसी के आधार पर आगामी शिक्षा सत्र के लिए भारत सरकार कार्ययोजना तैयार करती है। इस पर यू डायस के महत्व को समझाने को मंगलवार को यू डायस दिवस मनाया जा रहा है। इसके लिए बीएसए बृजेश मिश्र की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। एमआईएस प्रभारी शैलेंद्र झा ने बताया कि यू डायस दिवस पर आयोजन किए जाएंगे, जिसमें यू डायस की उपयोगिता की टीचरों और विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें