फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे 11 हजार रुपये

Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बुधवार को जिले में संघ के कार्यकर्ताओं ने सादगी पूर्ण ढंग से मनाया। कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत व पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री राहतकोष में धनराशि भेजी। कई कार्यकर्ताओं ने सीडीओ को राहत राशि का चेक सौंपा।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने से लेकर उनके पुनर्वास का युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को होने वाले अपने जन्मदिन को मनाने से इंकार कर दिया था। साथ ही लोगों से कश्मीर के पीड़ितों की मदद करने की अपील की। इस पर जिले के कई संघ कार्यकर्ताओं ने मोदी का जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। संघ कार्यकर्ता राजेश अग्निहोत्री, डा. आलोक सिंह, अशोक सिंह आजाद, विवेक सिंह, सोनू बाजपेयी, सुबोध कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने सीडीओ आरएन सिंह यादव को कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए 11000 रुपये की राहत राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराने के लिए प्रदान की। कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में दान देने की लोगों से अपील की। प्रतिनिधि मंडल में सुरेश राय, राकेश शुक्ला व प्रदीप पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें