फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त विकास आयुक्त करेंगे बावन का निरीक्षण

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में विकास कार्यों की जांच के लिए आला अफसरों को भी जिम्मेदारी दी गई। शासन के निर्देश पर जनपद के विकास खंडों में जांच करने के लिए संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में संयुक्त विकास आयुक्त जिले में आकर विकास खंड बावन का निरीक्षण करेंगें। संयुक्त विकास आयुक्त ने एक समग्र ग्राम में भी औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन से विकास कार्यों पर पारदर्शिता बरतने को तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों के समय से पूर्ण होने तथा अनियमितता न होने को लेकर अधिकारियों को नियमित निरीक्षण का भी आदेश दिया गया। जनपद के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया ही जा रहा है। अब शासन से भी अधिकारियों को नियमित रूप से प्रतिमाह निरीक्षण के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में ही शासन के आदेशानुसार संयुक्त विकास आयुक्त द्वारा जनपद में दौरा कर एक विकास खंड का निरीक्षण किया जाएगा। बताया गया कि संयुक्त विकास आयुक्त प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जिले में 29 सितंबर को आएंगे और विकास खंड बावन जाकर अभिलेखों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की व्यवस्थाओं को देखेंगे। बावन विकास खंड के निरीक्षण के बाद उन्होंने एक समग्र ग्राम का भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त विकास आयुक्त से निर्देश आने के बाद निरीक्षण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें