फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने छीना लोगों का चैन

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। बघौली क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में देर रात शुरू होने वाली बदमाशों की चहलकदमी से जहां ग्रामीण दहशत में रहकर अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगे हैं, वहीं थाने की पुलिस सूचना के बाद भी फोर्स न होने की बात कहकर इन सूचनाओं को अफवाह बता पल्ला झाड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन

कुछ ऐसी ही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बदमाशों की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक बघौली क्षेत्र के ग्राम महरी, कटका, बर्राधूमन, बिघियापुर, महमदपुर, पनुआ, गंभीरपुर, सुन्नी व महरी सहित कई गांवों के ग्रामीणों की माने तो इन गांवों में पिछले कुछ समय से रात के एक पहर के बाद एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों की चहलकदमी दिखाई देती है। जिसके बाद ग्रामीण भी हवाई फायरिंग करते हैं एवं पुलिस को सूचना देते हैं, पर थाना पुलिस फोर्स कम है की बात कहकर पल्ला झाड़ लेती है। कभी-कभी भोर में एक सिपाही भेज दिया जाता है।
बर्रा के देवेंद्र सिंह, कुमुद, रानू, मोनू सिंह, डा. सतीश सिंह, रज्जन, राजाराम, ओम प्रकाश, नजाकत व लियाकत ने बताया कि सोमवार की रात बर्रा गांव के किनारे बदमाशों को देखा गया, जिसके बाद गांव वालों ने एकजुट होकर पीछा किया, पर बदमाश भाग निकले, पर फिर भी ग्रामीण रात भर छतों पर सोने को मजबूर हैं। इस बाबत थाने से कोई सुनवाई न होने पर ग्रामीणों ने एसएसपी गोविंद अग्रवाल को शिकायती पत्र देकर लोगों को बदमाशों की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इंसेट---
क्षेत्र में घटित कुछ बड़ी घटनाएं---
केस-एक-बर्राधूमन के मजरा पनुआ गांव के छोटे लाल कुशवाहा के यहां से पांच सितंबर की रात 45 हजार रुपये की नगदी, एक सोने का हार, तीन जोड़ी सोने के कंगन, तीन जोड़ी पायल आदि समेत लाखों का सामान चोर उठा ले गए थे।
केस-दो- बर्राधूमन में ही तीन सितंबर की रात में स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह के यहां लाइसेंसी बंदूक समेत लाखों रुपये की चोरी। बाद में घर के बाहर चोर बंदूक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें