फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठा परिवार

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सहज ई-विलेज के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी करने वालों पर एफआईआर एवं अवैध तरीके से खोले गए सेवा केंद्रों को बंद कराए जाने की मांग को लेकर बेंहदर का एक पीड़ित परिवार बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गया। इस बावत एक ज्ञापन भी डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेंहदर निवासी फूल मियां ने भूख हड़ताल के दौरान बताया कि उसने बेंहदर में सहज सेवा केंद्र के लिए धनराशि जमा की। इसके बाद उसे पूरा सामान भी नहीं दिया गया। फिर भी धोखाधड़ी करके उसकी आईडी व पासवर्ड चुराकर लगातार धनराशि काटी जाती रही। उसने आरोप लगाया कि इन अधिकारियों के द्वारा लगातार उनका सेंटर कैसिंल कराए जाने की धमकी दी जा रही है। जबकि इन लोगों ने गलत तरीके से उनके सामने दो सेंटर खोल दिए हैं। उसने बताया कि उसकी भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक गलत तरीके से उसके सामने खोले गए दोनों सेंटरों को बंद नहीं किया जाता और उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले सहज से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की। इस बावत उन्होंने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर मांग की यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनकी भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर उसकी पत्नी व बच्चे आदि भी अनशन के दौरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें