फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपर बदलने को बंद रहा रेल फाटक

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ट्रैक के स्लीपरों को बदलने को मंगलवार को पिहानी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद रही। ऐसे में पिहानी रोड पर सड़क आवागमन ठप रहा। लोगों को पिहानी रोड पर जाने को मार्ग बदलना पड़ा। जिससे वाहन सवार लोगों को काफी लंबा चक्कर काटना पड़ा। वहीं स्लीपर बदलने का काम सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक कराया गया।
विज्ञापन

रेल की पटरियों में आए दिन सामने आ रहीं खराबियों से ट्रेनों का संचालन घंटों प्रभावित होता, वहीं हादसे का डर भी बना रहता है। इसी समस्या को दूर करने को मंगलवार को पटरियों के स्लीपरों को बदला गया। पिहानी रोड स्थित गेट संख्या 280 क्रासिंग पर पटरियों के नीचे नए स्लीपर बिछाए गए। ट्रैक पर काम होने से पिहानी रेलवे फाटक बंद रहा और क्रासिंग से होकर सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। इस दौरान स्लीपर व क्लैंप बदलने के साथ पटरी की सड़क तक लेवलिंग भी की गई। सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेलपथ एपी त्रिपाठी के निर्देशन में पटरी की मरम्मत का कार्य सुबह आठ बजे से लेकर शाम को छह बजे तक कराया गया।
सड़क पर यातायात करने वालों को सीतापुर ओवर ब्रिज से होकर पिहानी रोड पर जाना पड़ा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेलपथ त्रिपाठी ने बताया कि स्लीपर बदलने का कार्य बुधवार को भी होगा। ऐसे में 280 नंबर पिहानी गेट सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बंद रहेगा और यातायात ओवर ब्रिज से ही होकर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें