फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह के अल्टीमेटम पर खत्म हुआ अनशन

Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गोरक्षा को लेकर चल रहा अनशन खत्म हो गया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह भीतर स्लाटर हाउस को दी गई अनुमति निरस्त न हुई तो फिर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को पांचवें दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में दिन भर आमरण अनशन चला। भारतीय जनता पार्टी गोवंश संवर्धन प्रकोष्ठ की अगुवाई में शुरू हुए क्रमिक अनशन का बुधवार को नौंवा दिन था। इस दिन तक पांच में से तीन अनशनकारियों की हालत खराब हो चली तो प्रशासन ने अनशन खत्म कराने के लिए हाथ पैर चलाए। अनशनस्थल से बताया गया कि आमरण अनशन में शामिल क्षेत्रीय सहसंयोजक सुनील शुक्ला, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, सुधाकर सिंह, शांति स्वरूप मिश्र, अशोक सिंह बाबा डटे हैं। बुधवार को सुनील शुक्ल, शांति स्वरूप मिश्र, अशोक सिंह बाबा की हालत नाजुक बताई गई। अनशनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात प्रशासन ने अनशनकारियों को उठाने के लिए परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया परंतु भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रशासन की मंशा विफल हो गई। इसके बाद देर रात तक भाजपाई परिसर में ही मौजूद रहे।
इधर, संडीला क्षेत्र से आई एक सैकड़ा से अधिक महिलाओं ने संतोष अस्थाना एवं जिला संयोजक विजय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुन: बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। इधर, देर शाम प्रशासन अनशन खत्म कराने में सफल हो गया। प्रशासन द्वारा आश्वासन पत्र दिए जाने के बाद अनशनकारियों ने अनशन तोड़ दिया। इस मौके पर नवीन लोहिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, सुशील द्विवेदी, जयदेवी गुप्ता, नीलम राजपूत, टीपी सिंह, सुनील सिंह, उमापति मिश्र, अंशुमान सिंह, अजीत सिंह, राधेश्याम कपूर, सुरजीत वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें