फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच लोगों की मौत

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
कोथावां/हरदोई/पिहानी। बेनीगंज क्षेत्र के नगवा गांव निवासी किशोर मंगलवार को बाग से लौटने के दौरान रास्ते में एक खेत में पड़े पाइप से पानी पीने लगा। इसी दौरान वह खेत में पड़ी एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र में हत्यारोपी ने गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में दो और एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि तेरह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगवा गांव के विनोद सिंह का बेटा शिवम् (14) कस्बे के निधि मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 8 में पढ़ता था। मंगलवार सुबह वह बाग में गया था, जहां से साढ़े दस बजे लौट रहा था। रास्ते में प्यास लगने पर वह गन्ने के खेत पर रुक गया और खेत में सिंचाई को लगे पाइप से पानी पीने लगा। इसी दौरान खेत में टूटी पड़ी एचटी लाइन का करंट पानी में उतर आया, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी, पर एक घंटे बाद वहां से सप्लाई बंद की गई। कोतवाल सुरेश चंद्र ने घटनास्थल पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
उधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम चंद्रपुर खैराई निवासी अवनीश (22) पुत्र श्याम लाल का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक आम के पेड़ से लटकता मिला। शव लटके होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत अवनीश के चाचा मौनी ने बताया कि अवनीश सोमवार को ही गांव आया था, पर वह घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव लटकता मिला। बताया कि 19 नवंबर 10 में उसने अपने चाचा इच्छाराम की जमीन के विवाद में हत्या कर दी थी। मामले में उसका पिता श्याम लाल, भाई मुनींद्र व अवनीश आरोपी थे। अवनीश एक साल से जमानत पर था, जबकि उसके पिता व भाई जेल में हैं।
विज्ञापन

चाचा की मौत के बाद उसकी चाची व बच्चे की भी मौत हो गई थी। इससे वह काफी आहत था। वहीं उसको सजा का भय भी उसे सता रहा था। इसी के चलते उसने जान दे दी। घर पर उसकी मां व छोटा भाई अनूप रहता है। एसओ बेहटा गोकुल संजय मौर्या ने बताया कि गांव के लोगों से जानकारी मिली है, जिसमें उसने अपनी मां को तीन दिन पहले फोन करके कहा था कि वह उसके लिए कफन तैयार रखे। चाचा की हत्या के बाद से वह आहत था। इसी के चलते उसने जान दे दी। उधर, टड़ियावां क्षेत्र में इटौली के पास बाइक में पिकप ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रामशंकर (40) पुत्र रूपन लाल निवासी माथन थाना पिसावां, सीतापुर घायल हो गए। उन्हें इलाज को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि वह टड़ियावां में भूसी के कारोबार के सिलसिले में आए थे। उधर, पिसावां थाना क्षेत्र के सेजखुर्द गांव निवासी वलीरजा उर्फ बुद्धा (50) अपने भतीजे शराफत निवासी बिलहइया पिसावां के साथ बाइक से कुल्लही, पिहानी आ रहे थे। धोबिया गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर फिसल कर गिर गई। इस बीच पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर वलीरजा पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शराफत घायल हो गए। पिहानी कोतवाली में मृतक के भाई अली रजा की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मेमो ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इधर, शाहाबाद क्षेत्र में पाली से आ रही पिकप एक्सेल टूटने से पलट गया, जिससे पाली क्षेत्र के आबिदनगर निवासी फूल बाबू, भूरे, सत्यपाल, संतराम, शिवकुमार, वीरपाल, रानू (10) पुत्र राजाराम, परमाई लाल, अपूसे (8) पुत्र रामभजन, सीताराम, अन्नू (11) पुत्र वीरपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें