फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 समग्र ग्रामों का होगा सत्यापन

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सूबे की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांवों का अब स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। बीते दोनों वित्तीय वर्षों में चयनित समस्त गांवों में अभी तक कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच को नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रदेश सरकार ने डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना का संचालन किया है, जिसमें चयनित गांवों को संतृप्त कराया जाना है। योजना से चयनित समग्र ग्रामों में इंदिरा आवास, लोहिया आवास, शौचालय निर्माण के साथ ही बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। सरकार बनने के बाद से अभी तक दो वित्तीय वर्षों में समग्र ग्रामों का चयन हुआ और उनमें विकास व निर्माण कार्य कराए गए। शासन के निर्देश पर जिले में वित्तीय वर्ष 12-13 के अंतर्गत 30 समग्र ग्राम तथा वित्तीय वर्ष 13-14 के अंतर्गत 41 समग्र ग्राम चयनित किए गए।
चयन के बाद से ही इनमें विभागों से निर्माण व विकास कार्य शुरू करा दिए। चूंकि अब नया वित्तीय वर्ष शुरू हो गया और 14-15 के लिए भी समग्र ग्रामों का चयन हो गया, तो अब डीएम ने विगत दोनों वित्तीय वर्षों में चयनित गांवों का स्थलीय सत्यापन कराने का आदेश दे दिया। सीडीओ वियोधन ने भी डीएम के आदेशानुसार दोनों वित्तीय वर्षों के 71 समग्र ग्रामों में नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए लोहिया आवास, इंदिरा आवास, इन्फ्रास्ट्रक्चर व शौचालय निर्माण का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ व सचिव के माध्यम से सत्यापन की फोटोग्राफी करवा दो जून की शाम को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें