फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह की मौत

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए, जबकि देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। वहीं बीती रात आई आंधी के दौरान छप्पर गिरने से दबकर एक वृद्ध व एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन

टड़ियावां क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नीरज (30) इंद्रजीत निवासी रहतारी थाना मितौली, लखीमपुर और नंदराम (50) निवासी सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नंदराम की पुत्री अंकिता की टड़ियावां निवासी देवानंद के साथ शादी 13 मई को शादी हुई थी। वह लोग उसे विदा करने के लिए उसके घर जा रहे थे। इधर, बिलग्राम क्षेत्र के भीखापुर निवासी बाबूराम (55) पुत्र दिल्ला शुक्रवार की देर शाम रोशनपुर बाजार जा रहे थे।
रास्ते में बाजार के पास बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, बघौली क्षेत्र के ग्राम धुरई पुरवा निवासी धर्मवीर (31) रामसेवक सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं शहर कोतवाली मिल कालोनी निवासी सरवन (27) पुत्र मूलचंद्र सड़क हादसे में घायल हो गए। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के कौढ़ा के पास ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त लखनऊ के थाना केसरगंज के कटका मकबूल गंज निवासी धर्मेंद्र प्रजापति (37) पुत्र गिरजासहाय के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह मार्केटिंग का कार्य करता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसके शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

उधर,अलग अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात को आई आंधी के दौरान छप्पर गिरने से उसके नीचे दबकर एक वृद्ध व एक वृद्धा की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। सुरसा क्षेत्र के ग्राम म्योनी निवासी पुतान (65) पुत्र मूर्ति सिंह अपने भतीजे अतुल (24) पुत्र सुरेंद्र के साथ शुक्रवार की देर रात छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात में आई आंधी से उनका छप्पर गिर पड़ा। इससे दोनों दब गए। गांव के लोगों ने उनको बाहर निकला। तब तक पुतान की मौत हो गई थी। अतुल को इलाज को परिजन लखीमपुर ले गए। उधर, कछौना क्षेत्र के बालामऊ निवासी शांति देवी बीती रात घर में सो रही थी। तेज आंधी के दौरान उसके ऊपर छप्पर गिर पड़ा, जिससे मौत हो गई।
उधर, देहात कोतवाली के ग्राम कुचौरा निवासी सत्यपाल (22) पुत्र श्रीकृष्ण ने गांव के निकट सरसवा गांव में आम के पेड़ से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी बनारस में है। वह इससे पूर्व भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका है। घटना से घर में मातम छाया हुआ है।
इंसेट---
हर्ष फायरिंग में युवक घायल, भर्ती
हरदोई। लोनार क्षेत्र में बारात में द्वारचार के समय हर्ष फायरिंग के दौरान युवक गोली लगने से घायल हो गया। ग्राम बकौरा निवासी सुरेश की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। बारात फर्रुखाबाद से आई हुई थी। द्वारचार के दौरान बारात में आया युवक समीश कुमार (40) पुत्र इतवारी लाल निवासी तुसौरा थाना राजेपुर फर्रुखाबाद तमंचे से फायर कर रहा था। फायर करते समय गोली न चलने पर वह तमंचा सही करने लगा। इसी बीच गोली चल गई। इससे वह घायल हो गया। घटना से बारात में हड़कंप मच गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंसेट---
बैरीकेडिंग से बाइक सवार टकराया, घायल
पिहानी (हरदोई)। जहानीखेड़ा में जारी रोड रिपेयरिंग को लगी बैरीकेडिंग से टकराकर एक बाइक सवार घायल हो गया। शनिवार को रौशनपुर जिला शाहजहांपुर निवासी प्रकाश (27) पुत्र हीरालाल बाइक से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। जहानीखेड़ा के पास भिठुआ रेलवे क्रासिंग के पास रोड निर्माण को लेकर लगाई गई बैरीकेडिंग से टकराकर वह घायल हो गए। हादसे को लेकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें