फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर की दुकान पर भड़के

Sun, 01 Jun 2014 05:36 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के जिला अस्पताल चौराहा स्थित प्राचीन मौनी बाबा मंदिर के पास बियर की दुकान से नशे में धुत लोगों द्वारा आसपास के लोगों व मंदिर के पुजारियों के साथ अभद्रता करने का क्रम नियमित होने के बाद शनिवार को मंदिर के पुजारियों व लोगों के सब्र का पैमाना आखिरकार छलक ही गया।
विज्ञापन

गुस्साएं लोगाें ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर धार्मिक सिद्ध स्थल के निकट से बियर की बिक्री बंद करवाने की मांग की है। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे मौनी बाबा मंदिर के पुजारी हरिओम पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल चौराहा के पास प्राचीन मौनी बाबा मंदिर में कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जिससे क्षेत्रीय निवासी व आम जनता हर समय अपने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एवं पूजा आदि करने आते जाते हैं। जिनमें महिलाओं व बालिकाओं की संख्या भी होती है। पुजारी ने बताया कि मंदिर के पड़ोस स्थित भोजनालय की एक दुकान में बियर की शाप खोल दी गई है, जहां हर वक्त नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है। इसमें तमाम प्रकार के अराजक तत्व बियर पीकर मंदिर के पड़ोस में खड़े होकर फब्तियां कसते हैं।
अपशब्द बोलते हैं, आने जाने वाले लोगों पर भी फब्तियां कसते हैं, जब इसका उलाहना दिया जाता है तो मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पुजारी सहित अन्य श्रद्धालुओं व आस पास के लोगाें ने डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंघल को दिया। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा धार्मिक भावना व जन सामान्य को होने वाली असुविधाओं के चलते बियर की दुकान का संचालन तत्काल प्रभाव से यहां से रुकवाए जाने की मांग की। पुजारी व जनसामान्य की बात को सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट ने पत्र आबकारी अधिकारी को भेजने एवं जांच कराकर जो संभव होगा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर योगेश्वर नाथ पांडेय, प्रहलाद मिश्रा, श्याम लाल वर्मा, विक्रम, शिवकुमार गुप्ता, सुनील भारद्वाज, श्रीकृष्ण, रामचंद्र, नगर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सलिल दीक्षित, राजेश कुमार, धर्मेंद्र पाल सिंह, सर्वेंद्र मिश्र और राम मुरारी पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें