फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की रही अक्षय तृतीया

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अक्षय तृतीया पर्व पर शहर से लेकर कसबों तक में कपड़ों एवं आभूषणों की खरीदारी हुई। जिले में करीब एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा। हालांकि, अक्षय तृतीया पर्व यहां गुरुवार और शुक्रवार दो दिन मनाया गया, पर ज्यादातर लोगों ने शुक्रवार को खरीददारी की।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के लिए शहर के बाजार सजे रहे। खरीदारों ने भी व्यापारियों की इस ओर की गई तैयारियों को बेकार नहीं होने दिया। कपड़ों की बाजार हो या फिर सोने-चांदी की, हर जगह खरीदारों ने अपनी चहलकदमी से रौनक बनाई। बताते चले कि हिंदू धर्म के सभी मांगलिक कार्यक्र मों का आयोजन शुभ मुहूर्त देखकर करने का प्रावधान है। जैसे विवाह, मुंडन, ग्रह प्रवेश, सगाई आदि। पंचांग के हिसाब से कुछ दिन ऐसे भी होते हैं कि जिनमें पत्रा को देखे बिना ही कोई भी मांगलिक आयोजन आंख बंद करके ही किए जा सकते हैं।
उन्हीं में से एक है वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया और इस दिन मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। खास बात यह रही कि अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा व्यापारी उत्साहित रहे। हालांकि, कुछ लोगों के यहां अपेक्षानुसार खरीदारों की भीड़ नहीं दिखाई दी। उधर, सर्व सिद्ध योग होने के चलते मांगलिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुंडन संस्कार, गृह प्रवेश आदि क र लोगों ने अक्षय तृतीया के दिन को साक्षी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें