फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों युवा लिख गए जीत की इबारत

Fri, 25 Apr 2014 05:30 AM IST
Hardoi
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई सीट पर विजयी प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बांधा जा रहा होगा, तो उसमें युवा वोटरों द्वारा मतदान में निभाई गई भूमिका काफी काफी अग्रणी रहेगी। गुरुवार को हुए मतदान में युवा वोटरों ने बूथों पर पहुंच मतदान कर अहम भूमिका निभाई। सूत्रों की माने तो मतदाता प्रतिशत पिछले बार की अपेक्षा इस बार बढ़ने के पीछे युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले की दोनों लोकसभा क्षेत्रोंमेें शामिल आठ विधानसभाओं में कुल वोटरों की संख्या जहां 27 लाख से अधिक है, वहीं इनमें 18 से 19 साल के बीच वोटरों की संख्या 80 हजार के ऊपर पहुंच गई है जबकि 20 से 29 साल के मध्य युवा वोटरों की संख्या अब सात लाख 34 हजार 142 अंकित की गई है। इसी तरह 30 से 39 साल के वोटरों की संख्या छह लाख 10 हजार 165 एवं 40 साल के वोटरों की संख्या पांच लाख 51 हजार 110 पहुंच गई है। इसके बाद कहा ही जा रहा था कि 18 से 29 साल के मध्य के लगभग आठ लाख से अधिक युवा मतदाता आठों विधानसभाओं में एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे। वैसा ही गुरुवार को देखने को भी मिल गया।
हरदोई सीट पर 18 से 29 साल तक के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके बाद दोपहर तीन बजे तक ही मतदान प्रतिशत 45 फीसदी का आंकड़ा पार कर गया था, जबकि पिछले बार 2009 में मतदान फीसदी सिर्फ 41 फीसदी ही रहा था। अफसरों की माने तो समय पूरा होने के बाद निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत हरदोई सीट का 60 फीसदी से काफी अधिक रहेगा। युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। हरदोई सीट पर युवा वोटरों की संख्या छह लाख के करीब बताई गई है, जिसमें से 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

इंसेट---
नहीं दिखी बूथों के बाहर नंबरों की सूची
हरदोई। आयोग के जहां कई निर्देशों को मतदान के दिन अमली जामा पहनाया गया, तो कई निर्देश सिर्फ फाइलों में ही कैद होकर रह गए। जिसमें बूथों के बाहर अफसरों के नंबरों की सूची लगाने के निर्देश प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिससे अधिकांश बूथों पर नंबरों वाली सूची नदारद रही। आयोग ने कहा था कि वोटरों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। यदि हो तो पहले तो वह यही के पीठासीन अफसरों व बीएलओ आदि से निपटाने का प्रयास करें। इससे भी यदि काम नहीं चलता है, तो सेक्टर, जोनल से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं, पर हरदोई सीट के बने 1773 बूथों पर कहीं नही इन सूची को लगाया जा सका। जिससे आयोग की मंशा धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें